Azamgarh news :जब दो चक्का चालकों ने तोड़ा संबिधान का फरमान तब अतुल कुमार मिश्रा ने 100 वाहनों का किया चालान
जब दो चक्का चालकों ने तोड़ा संबिधान का फरमान तब अतुल कुमार मिश्रा ने 100 वाहनों का किया चालान

रोशन लाल बिलरियागंज आजमगढ़
चार्ज संभालते ही थाना अध्यक्ष बिलरियागंज अतुल कुमार मिश्रा ने अवैध तरीके से चला रहे तो चक्का वाहन चालकों को पढ़ाया कानून का पाठ
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाने पर तैनात नए थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां अपने दल बल के साथ बाजार में भ्रमण करके रोड के किनारे अपनी दुकान लगाकर ट्रैफिक जाम करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दिया कि आप लोग रोड पर दुकान लगा कर ट्रैफ़िक जाम ना करें जिससे यात्रियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो। दूसर तरफ 19 सितम्बर को सीयरहाँ बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 100 वाहनों की चालान किया। जिसमें किसी वाहन का कागज नहीं सही था,तो किसी चालक का हेलमेट नहीं था किसी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं था, आदि खामियों को देखते हुए उन्होंने 100 वाहनों का चालान किया। चलान की जानकारी होते ही दो चक्का वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जो जहां से सुना वहीं से अपनी गाड़ियों को दूसरी दिशा में घूमकर भाग गया। ऐसा लग रहा था जैसे कोई तूफान आ रहा हो, लोग अपनी -अपनी बचने के लिए उची स्थान खोज रहे हों। थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के इस कर्तव्य से सही काम करने वाले व्यक्तियों ने जमकर तारीफ की हैकि इस तरह का काम होना चाहिए जिससे लोगों यहां पर भी सुरक्षित रहें और हेलमेट से एक्सीडेंट के समय उनकी सुरक्षा हो सके। जिन वाहनों पर मरीज लोग बैठ कर अस्पताल जा रहे थे उन वाहन चालकों को समझा ने के बाद थाना अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा गाड़ी का नंबर लेकर छोड़ दे रहे थे। ताकि दोबारा अगर यह गलती करते हुए पकड़े जाएं तो उनके साथ और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जासके।



