Azamgarh News:गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 28 सितंबर तक भेजे प्रस्ताव*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 28 सितंबर तक भेजे प्रस्ताव*
आजमगढ़ 21 सितम्बर 2026- उत्तर प्रदेश शासन, राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जारी पत्र के क्रम में वर्ष 2026-27 के लिए गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव/आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट एवं पूर्णतः समर्पित रूप से कार्य करने वाले प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से गुरु गोविन्द सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार स्वरूप रू01 लाख की नगद धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है।
पुरस्कार की अर्हताएं निम्नवत निर्धारित की गई हैं:-भारत का मूल नागरिक हो।,उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने वाले वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो।,मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो। गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो।
शासन के निर्देशानुसार ऐसे पात्र महानुभावों के प्रस्ताव, उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण, अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ निर्धारित प्रारूप में स्पष्ट आख्या एवं संस्तुति सहित प्रत्येक दशा में 28 सितम्बर, 2026 तक चार प्रतियों में जिला सूचना कार्यालय कलेक्ट्रेट में उपलब्ध कराए।
इस सम्बन्ध में जनपद के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन/नामांकन समस्त अभिलेखीय साक्ष्यों सहित निर्धारित तिथि से पूर्व उपलब्ध करा सकते हैं।



