आजमगढ़:ड्राइवर सुरक्षा कानून और वेलफेयर बोर्ड की मांग

Azamgarh: Demand for driver safety law and welfare board

आजमगढ़। अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर देश के ड्राइवरों के सामाजिक और आर्थिक संरक्षण की मांग की है। संघ ने प्रमुख रूप से ड्राइवर सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय ड्राइवर आयोग तथा ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड के शीघ्र गठन की अपील की है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक परिवहन और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में ड्राइवरों का योगदान रीढ़ की हड्डी के समान है। इसके बावजूद वे असुरक्षित परिस्थितियों, दुर्घटना के खतरों, सामाजिक सुरक्षा के अभाव और अनिश्चित भविष्य के बीच काम करने को मजबूर हैं। चेतावनी देते हुए अजय कुमार यादव ने कहा कि यदि सरकारे दीपावली से पूर्व इन जायज मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो 12 नवंबर 2026 से पूरे देश में स्टीयरिंग छोड़ अभियान चलाकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राहुल यादव, सोनू कुमार, मनोज प्रजापति, उमाशंकर, लक्ष्मण यादव, रविकांत और देवेन्द्र यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button