Mau news:मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला में आराधना ने जीता पहला स्थान,17 स्कूलों के 52 बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिला पुरस्कार
Mau News: Aaradhana won first place in the painting competition 'India of my dreams', 52 children from 17 schools participated, winners received prizes.
घोसी/mau:दोहरीघाट। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को न्याय पंचायत संसाधन केंद्र गोंठा में किया गया। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग सरकारी स्कूलों के बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता दिखाई।प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय शाहपुर की छात्रा आराधना ने पहला स्थान पाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता प्रतियोगिता स्थान पाने वालों को दिया पुरस्कार। इस कार्यक्रम में कुल 17 स्कूलों के 52 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
बच्चों ने अपनी कल्पना के ‘मेरे सपनों का भारत’ को चित्रों के जरिए कागज पर उतारा। उन्होंने अपनी कलाकृतियों में देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण जैसे कई विषयों को दिखाया।
प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय शाहपुर की छात्रा आराधना ने पहला स्थान पाया। वहीं, कंपोजिट विद्यालय पाऊस के निखिल कुमार दूसरे और प्राथमिक विद्यालय गोंठा टिकरी की छात्रा अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि सुनील कुमार गुप्ता ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना भी की।
मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और देश के लिए अच्छी सोच बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने शिक्षकों से भी बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में अजय कुमार शाही, सुजीत राय, वेद प्रकाश शाही, सीताराम गुप्ता, मोहम्मद सलीम, लालमति देवी, कंचन लता, अर्चना गुप्ता, रोहिणी गुप्ता, नीलम देवी, नीरज राय, पुष्पलता देवी, स्नेहलता गुप्ता, अंचल त्रिवेदी, कुसुम राय, सूरज रावत सहित न्याय पंचायत क्षेत्र के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।



