24 दिन बाद बंद होगा शहपुरा टोल नाका, नितिन गडकरी ने दिए टोल वसूली रोकने के आदेश
जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा टोल वसूली बंद, गडकरी ने दी मंजूरी

जबलपुर-भोपाल मार्ग में स्थित टोल नाका आखिरकार 24 दिन बाद बंद होगा। खराब सड़क और पुल टूटने के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने शहपुरा टोल नाके को बंद करने के आदेश दे दिए है। यह जानकारी लोकर निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने एक्स पर साझा की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़कारी के इस आदेश पर राकेश सिंह ने आभार जताया है। बता दे कि करीब 400 करोड़ की लागत से बना ओवर ब्रिज का एक हिस्सा फरवरी 2026 में धस गया था, जिसके बाद वाहनों का आवागमन दूसरे रास्ते से किया जाने लगा, पर कुछ दिन बाद दूसरा मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ के मार्ग को बंद कर दिया गया था, इसके बाद भी टोल नाके पर वाहनों की वसूली जारी थी।
जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा रेलवे ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात को डायवर्ट किया गया।
4 सप्ताह पहले लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों के साथ भोपाल में समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए थे कि जबलपुर-भोपाल मार्ग पर शहपुरा रेलवे ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है, जिसके चलते फौरन टोल बंद किया जाए, पर ठेकेदार ने यह कहते हुए टोल चालू रखा कि एनएचएआई से अभी तक किसी प्रकार के निर्देश नहीं मिले है, लिहाजा मंत्री राकेश सिंह के आदेश के बाद भी 24 दिनों तक टोलनाका चालू रहा।22 सिंतबर को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखते हुए जिक्र किया कि शहपुरा आरओबी का कार्य पूर्ण होने तक शहपुरा टोल प्लाजा वसूली स्थागित किया जाए। राकेश सिंह ने पत्र में लिखा कि जबलपुर हिर नदी मार्ग पर शहपुरा आरओबी के एप्रोच में क्षति होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग का यातायात वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। इस संबंध मे सीआरआरआई एवं ब्रिज विशेषज्ञों से तकनीकी परीक्षण कराकर पुननिर्माण की कार्रवाई की जा रही है
लोक निर्माण मत्री राकेश सिंह ने नितिन गड़करी को लिखा था पत्र
राकेश सिंह का कहना था कि वर्तमान में शहपुरा ब्रिज में यातायात सामान्य रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है। इसके कारण जबलपुर आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से पाटन होते हुए जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ रही है, और यात्रा का समय बड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों तथा नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वाले वाहनों चालकों को असुविधा हो रही है। मंत्री नितिन गड़करी ने हामी भरते हुए तत्काल शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद के आदेश दिए है।राकेश सिंह के पत्र पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने हामी भरते हुए तत्काल शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद करने के प्रस्ताव को स्वीकृति देकर निर्देश दिए है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



