Azamgarh News:बारिश के बीच पवई में सेवा संकल्प अभियान, 24 आवेदन प्राप्त
बारिश के बीच पवई में सेवा संकल्प अभियान, 24 आवेदन प्राप्त
नरसिंह पवई/आजमगढ़:विकासखंड पवई के सभागार कक्ष में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में आवास योजना, वीबीजीएएमजी, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, हर घर जल, लघु सिंचाई विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा बाल विकास विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी पवई संतोष कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।अभियान के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की अपेक्षाकृत कम संख्या में पहुंचने से अभियान में आवेदनों की संख्या कम रही। इसके बावजूद उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार ने उपस्थित सभी विभागों के कर्मचारियों से अपील की कि शासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ विकासखंड स्तर पर ही उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ग्रामीणों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।



