Azamgarh News:विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पटवध में गूंजे जागरूकता के संदेश, छात्रों ने निकाली रैली

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पटवध में गूंजे जागरूकता के संदेश, छात्रों ने निकाली रैली

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत पटवध कौतुक स्थित स्वामी सहजानंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली आयोजित की गई। कॉलेज प्रांगण से शुरू हुई इस रैली में छात्र-छात्राओं ने दवाओं के सही उपयोग, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका का संदेश दिया।

कॉलेज प्रांगण से निकली रैली पटवध सरैया बाजार, सेठारी होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर फार्मासिस्ट दिवस से जुड़े नारे लगाए और लोगों को स्वास्थ्य एवं दवाओं के प्रति जागरूक किया।

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका, दवाओं के सही उपयोग तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में रैली के पहुंचने पर लोगों ने छात्रों के प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button