आजमगढ़ में भीषण चोरी, 25 लाख से भी ज्यादा आभूषण ले उणे चोर
Major theft in Azamgarh, thieves took away jewellery worth more than Rs 25 lakh.
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र स्थित फरिहा बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने ओम ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। खास बात यह है कि दुकान फरिहा पुलिस बूथ से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।दुकान संचालक पवन कुमार मद्धेशिया पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया के मुताबिक, चोर दुकान से करीब 10 से 12 किलो चांदी और 100 से 150 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, सीओ सिटी अस्थाना जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुकान का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान के लिए जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस बूथ के नजदीक हुई इस बड़ी चोरी की घटना के बाद बाजार के व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।



