Azamgarh News:नसीरपुर में रियाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर का भव्य शुभारंभ, अब क्षेत्रवासियों को खरीदारी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
नसीरपुर में रियाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर का भव्य शुभारंभ, अब क्षेत्रवासियों को खरीदारी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
आजमगढ़ जनपद के विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत नसीरपुर बाजार के पास शुक्रवार को रियाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर के भव्य एवं वृहद शोरूम का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम, पूर्व गोपालपुर विधानसभा प्रत्याशी सत्येंद्र राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने शोरूम के मालिक रियाज अहमद को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि नसीरपुर जैसे क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर का शोरूम खुलना स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक और खुशी की बात है। अब आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, विंडो एसी सेंट्रल एसी मिक्सर ग्राइंडर आटा चक्की प्रेस और अन्य घरेलू सामान खरीदने के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। एक ही छत के नीचे जरूरत और बजट के अनुसार विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध होने से लोगों को समय और आने-जाने के खर्च दोनों में राहत मिलेगी।
रियाद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर में गरीब, मध्यमवर्गीय और संपन्न परिवारों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग बजट के सामान उपलब्ध कराए गए हैं। यहां टीवी, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, विंडो एसी, सेंट्रल एसी, शोभा-सिंगार दान, मिक्सी, आटा चक्कीौ शोरूम में ग्राहकों की जरूरत, पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए मजबूत, सुंदर और टिकाऊ सामान उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।
शोरूम में देश की जानी-मानी कंपनी गोदरेज सहित विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। यही वजह रही कि उद्घाटन के दौरान आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शोरूम देखने और नई शुरुआत का हिस्सा बनने पहुंचे।
शोरूम संचालक रियाज अहमद ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर गुणवत्ता के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं फर्नीचर के सामान उचित दरों पर स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी होगी।
उद्घाटन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी पहुंचकर रियाज अहमद को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अखिलेश सिंह, बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट सीडब्ल्यूसी, अशोक सिंह, सूरज श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रुद्रप्रकाश राय, अफसर भाई, कमला यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
नसीरपुर बाजार में खुले इस नए प्रतिष्ठान को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह का बड़ा प्रतिष्ठान खुलने से बाजार को भी नई पहचान मिलेगी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को घरेलू जरूरत का सामान खरीदने के लिए आजमगढ़ या अन्य बड़े बाजारों तक जाने की परेशानी से काफी हद तक निजात मिलेगी।



