Azamgarh News:भारी बारिश/ तूफान के कारण आजमगढ़ का दृष्टिबाधित क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित, दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होगा आयोजन

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

भारी बारिश/ तूफान के कारण आजमगढ़ का दृष्टिबाधित क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित, दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होगा आयोजन

 

आजमगढ़ 26 सितंबर 2026/

 

शाश्वतम दिव्यांग विकास एवं पुनर्वास संस्था, खैरातपुर सिधारी, आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड द्वारा आयोजित होने वाली पहली राज्यस्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता को भारी बारिश/तेज तूफान एवं खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया।

आयोजन से पूर्व क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया के ऑब्जर्वर अमनदीप जी, UP CABI के कप्तान शौकत अली, UP महिला टीम की कोच आंचल सिंह, सर्वोदय स्कूल के क्रिकेट कोच श्री प्रमोद जी तथा सुखदेव पहलवान स्टेडियम के क्रिकेट कोच चंदन सिंह सर ने सर्वोदय स्कूल एवं स्टेडियम की पिच का निरीक्षण किया। मैदान की स्थिति और खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी ने मिलकर प्रतियोगिता स्थगित करने का निर्णय लिया।

इस बीच उत्तराखंड टीम के एशिया कप के प्रेक्टिस कैंप के लिए चयनित खिलाड़ी दीपक और गंभीर ने आजमगढ़ की धरती पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी से खिलाड़ियों में जोश भरा।

संस्था के निदेशक एवं समाजसेवी शिवम पांडेय ने कहा, “महीनों की मेहनत के बाद आयोजन को रोकना हमारे लिए बेहद भावुक क्षण है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी टीमों, CABI, सहयोगियों, अतिथियों और दर्शकों का हृदय से आभार। हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। यह सपना रुका है, खत्म नहीं हुआ।”

नया कार्यक्रम दिसंबर के प्रथम सप्ताह में निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button