Jabalpur news:चलती शिफ्ट कार में अचानक लगी आग! दमोह जेल के ASI प्रीतम सिंह पत्नी संग बाल-बाल बचे, हाईवे पर मचा हड़कंप
Jabalpur News: A moving shift car suddenly caught fire! Damoh Jail ASI Pritam Singh and his wife narrowly escaped, causing panic on the highway.
जबलपुर:दमोह जेल में ASI के पद पर पदस्थ प्रीतम सिंह अपनी पत्नी के साथ सिहोरा में एक फंक्शन में शामिल होने के बाद कार से अपने घर पान उमरिया लौट रहे थे। इसी दौरान थाना सिहोरा क्षेत्र के ग्राम मौशम के पास हाईवे पर MP34ZH 6571 नंबर की शिफ्ट कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही देर में वाहन बुरी तरह जल गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।कार में आग लगने की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कार में सवार ASI प्रीतम सिंह और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद दमकल की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में ASI प्रीतम सिंह और उनकी पत्नी को किसी तरह की चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग में उनकी कार पूरी तरह जल गई।
थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि वह नाइट गश्त पर थीं, इसी दौरान उन्हें हाईवे पर कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है कि चलती कार में अचानक आग आखिर किस वजह से लगी। आग लगने का कारण तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य वजह थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



