Azamgarh News:गैर जमानतीय वारंट पर बिलरियागंज पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

गैर जमानतीय वारंट पर बिलरियागंज पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर पांच गैर जमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया।

उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मसीरपुर निवासी बन्सू पुत्र तपसी (56) को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित मुकदमे में न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंट में वांछित था।

वहीं उपनिरीक्षक प्यारे राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भगतपुर निवासी राजेश पासवान पुत्र टुन्नू पासवान (26) को गिरफ्तार किया। राजेश के खिलाफ धारा 74, 351(3) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के मामले में न्यायालय स्पेशल पॉक्सो कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी था।

इसके अलावा पुलिस ने ग्राम बिन्द्रवल निवासी लालबहादुर (लगभग 50 वर्ष), उर्मिला पत्नी लालबहादुर (48 वर्ष) और रिंकू पुत्र शिवमूरत (29 वर्ष) को भी उनके घर से गिरफ्तार किया। ये सभी न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट से संबंधित मामलों में वांछित थे। लालबहादुर व उर्मिला के खिलाफ धारा 324, 323, 504, 506 भादवि तथा रिंकू के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय से जारी वारंट दिखाकर गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई। कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक प्यारे राम, कांस्टेबल नागेन्द्र यादव, कांस्टेबल रजनीश वर्मा, कांस्टेबल धर्मेन्द्र गुप्ता, रिजर्व कांस्टेबल प्रभाकर पटेल तथा रिजर्व महिला कांस्टेबल हर्षिता द्विवेदी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button