Azamgarh News:फुलवरिया बाजार में जल भराव से दुकानदारों और आमजन को भारी परेशानी।

फुलवरिया बाजार में जल भराव से दुकानदारों और आमजन को भारी परेशानी।

अहिरौला (आजमगढ़) आजमगढ़ जनपद के अहिरौला ब्लॉक अंतर्गत स्थित फुलवरिया बाजार में जल भराव की समस्या से दुकानदारों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बाजार की सड़क पर पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है जल भराव के कारण बाजार में आने वाले ग्रहको को और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दुकानों के सामने पानी जमा होने से दुकानदारों को कारोबार भी प्रभावित हो रहा है स्थानीय लोगों के अनुसार जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है वहीं गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों को खतरा भी बना हुआ है स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल भराव की समस्या का जल्द समाधान करने तथा नाली की उचित व्यवस्था करने की मांग की है ताकि बाजार में आने जाने वालों लोगों को राहत मिल सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button