Azamgarh News:30 सितंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की तैयारी, आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी से मांगी अनुमति

30 सितंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन की तैयारी, आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी से मांगी अनुमति

नरसिंह पवई ।उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाली आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्रियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आगामी 30 सितंबर 2026 को लखनऊ में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इनकी मांग है कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।18000मानदेय दुर्घटना बीमा। मृतक आश्रितों को नौकरी।आशा आवास बनवाया जाए।आदि मांगों को लेकर ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पवई के अधीक्षक को जिलाधिकारी आजमगढ़ के नाम प्रार्थना पत्र देकर कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई है।समिति की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आशा एवं आशा संगिनी बहनें लखनऊ पहुंचकर अपनी समस्याओं और मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखना चाहती हैं।समिति ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि 30 सितंबर को लखनऊ में किसी उपयुक्त गार्डन अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर धरना प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति प्रदान की जाए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान टेंट, माइक एवं लाउडस्पीकर आदि लगाने की अनुमति तथा आवश्यक प्रशासनिक सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है।प्रार्थना पत्र में समिति ने आश्वासन दिया है कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं कानून-व्यवस्था का पालन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि धरने का उद्देश्य आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्रियों की समस्याओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों तक शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचाना है।समिति ने जिलाधिकारी से कार्यक्रम की अनुमति प्रदान कर आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से गायत्री सुनीता रेखा तिवारी रेखा सिंह सुमन सिंह ब्लाक उपाध्यक्ष मीरा ब्लाक अध्यक्ष सरोजा नूरजहां सुनीता मौर्या निशा यादव रामावती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button