Mau news:घोसी में 30 दिन के प्रशिक्षण ने युवाओं में भरा आत्मविश्वास, यूएनएक्सटी कार्यक्रम का समापन
Mau News: 30 days of training in Ghosi filled the youth with confidence, UNXT program concludes
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:घोसी।मऊ। सर्वोदय पीजी कॉलेज में उन्नति फाउंडेशन की ओर से संचालित 30 दिवसीय यूएनएक्सटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हो गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित समापन समारोह में प्राचार्या ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सीखी गई दक्षताओं को अपने भविष्य की दिशा तय करने में उपयोग करने का संदेश दिया। एक माह तक चले प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को विभिन्न गतिविधियों और व्यावहारिक अभ्यासों के जरिए अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा उनमें निखार लाने का अवसर मिला। प्रशिक्षणार्थियों ने भी कार्यक्रम के दौरान हासिल अनुभवों को साझा किया और बताया कि प्रशिक्षण ने उनके आत्मविश्वास के साथ-साथ कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद की।
प्रशिक्षक शिवचरन (शिवा) ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देते हुए कौशल विकास और निरंतर सीखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में युवाओं के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है बल्कि व्यावहारिक कौशल और कार्यकुशलता भी जरूरी है।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रोजगार की बदलती परिस्थितियों में युवाओं को अपनी क्षमताओं को लगातार विकसित करते रहना चाहिए। कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ ही भविष्य की चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।प्राचार्या ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान की सार्थकता तभी है जब उसका उपयोग वास्तविक जीवन और कार्यक्षेत्र में किया जाए। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्रशिक्षक शिवचरण, नितिल कुमार श्रीवास्तव, अजय मिश्र, अमर नाथ जायसवाल, संजय चौरसिया और राहुल कुमार त्रिपाठी के साथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



