Azamgarh news :पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जैनाथ सिंह ने फूल माला पहनाकर पत्रकारों को किया सम्मानित 

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जैनाथ सिंह ने फूल माला पहनाकर पत्रकारों को किया सम्मानित 

रोशन लाल पत्रकार बिलरियागंज आजमगढ़

आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के गद्दोपुर जलालपुर स्थित पूर्व प्रधान कन्हैया सिंह के मकान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जैनाथ सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था।जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया था।

इस मौके पर ग्राम प्रधान कन्हैया सिंह उनके भाई प्रभुनाथ सिंह तथा क्षेत्र की तमाम जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ जैनाथ सिंह को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।और उनको भरोसा दिलाया कि आप गोपालपुर विधानसभा से अगर भाजपा के प्रत्याशी बनाए जाते हैं तो हम लोग पूरी तरह से आपके साथ रहेंगे । इसी कड़ी में जैनाथ सिंह ने भी जनता को विश्वास दिलाया कि सरकार चाहे जिस को प्रत्याशी बनाकर गोपालपुर मे भेजे, हम पूरी तरह से उसके साथ हैं। साथ ही साथ उन्होंने पत्रकारों को फूल माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि देश की कोई भी लड़ाई पत्रकारों के दम पर ही जीती जा सकती है। खास तौर से ग्रामीण अंचल के पत्रकार जो की निस्वार्थ समाज सेवा और देश सेवा करते हैं ।अगर कोई सबसे बड़ा सच्चा देशभक्त या समाजसेवी है तो वह ग्रामीण अंचल का अवैतनिक पत्रकार है। इस मौके पर उन्होंने रोशन लाल पत्रकार को फूल माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि हम लोग एक साथ पढ़ने लिखने वाले मित्र हैं ।और काफी दिनों से एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं । पत्रकारिता के क्षेत्र में इनका जो सहयोग रहता है वह पूरी तरह से सच्चे तन मन से रहता है। मुझे फक्र है की गोपालपुर की हर समस्या को यह अपनी कलम के माध्यम से सरकार की नजरों तक गोपालपुर की समस्या को पहुंचाने का काम करते हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे ।इस मौके पर कन्हैया सिंह प्रभुनाथ सिंह कन्हैया सिंह सागर सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गड़मान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button