जबलपुर:संजीवनी नगर में अवैध शराब का ठिकाना ध्वस्त, 65.88 लीटर शराब जब्त

पुलिस को देख आरोपी बट्टू उर्फ अभिषेक वर्मन फरार, तलाश जारी

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 सितंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिव बारात भवन के पास गौरे लाल का बाड़ा स्थित एक मकान से करीब 65.88 लीटर अवैध देशी-अंग्रेजी शराब, मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक किशोर बागडी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी, इस दौरान पुलिस को देखकर मकान से निकला युवक भागने लगा, जिसकी पहचान बट्टू उर्फ अभिषेक वर्मन के रूप में हुई। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी संकरी गलियों और घनी बस्ती का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान मकान से 8 पीएम स्पेशल की 750 एमएल की 12 बोतल, देशी प्लेन के 50 पाव, देशी मसाला लाल के 245 पाव और 8 पीएम स्पेशल 180 एमएल के 21 पाव सहित कुल 65 लीटर 880 एमएल शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान ई-साक्ष्य एप के जरिए जब्ती की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक बी.डी. द्विवेदी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक किशोर बागडी, प्रधान आरक्षक संतोष पटेल, आरक्षक आकाश पांडे, अनुज सेंगर और महिला आरक्षक केगेश्वरी धुर्वे की टीम ने की।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button