Jabalpur news:सुबह टहलने निकली महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हुआ बदमाश, गोहलपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बातचीत में उलझाकर महिला के गले से चेन-लॉकेट लूटने वाला गिरफ्तार, लूटी गई चेन और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद

जबलपुर। थाना गोहलपुर क्षेत्र में सुबह टहलने निकली 55 वर्षीय महिला को बातचीत में उलझाकर उसके गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हुए आरोपी को गोहलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब शांति नगर निवासी कोमल हिरानी घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और कमरे के संबंध में पूछताछ करने लगा। बातचीत के दौरान ही आरोपी उनके गले में पहनी सोने की चेन और लॉकेट छीनकर स्कूटी से फरार हो गया। महिला की रिपोर्ट पर थाना गोहलपुर में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। लगातार पतासाजी और जांच के बाद पुलिस ने दमोह जिले के मूल निवासी आरोपी अजीत बसूर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई है। आरोपी के पूर्व रिकॉर्ड की जांच के दौरान मारपीट से संबंधित मामला भी सामने आया है। गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे में सब इंस्पेक्टर अम्मुज पांडे, प्रधान आरक्षक दीनदयाल, आरक्षक गोपाल राय, आलोक, अभिरंजन लाल एवं गणेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों से घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

बाइट रितेश पांडे थाना प्रभारी गोहलपुर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button