Jabalpur news:स्कूल बस की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत
Jabalpur News: Woman dies tragically after being hit by a school bus

Jabalpur news:
जबलपुर:उखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत उखरी चौक पर एक तेज रफ्तार ‘लिटिल वर्ल्ड स्कूल’ की बस ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बस का टायर महिला के सिर के ऊपर से निकल जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सूर्यकांत शर्मा एडिशनल एसपी
के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देने वाली स्कूल बस को ज़ब्त कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है ताकि मृतका के परिजनों को न्याय मिल सके और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा जा सके।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



