Azamgarh News:जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना-गम्भीरपुर, जनपद-आजमगढ़*

जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*ठेला लगाने की बात को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज।*

थाना गम्भीरपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार।*

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-234/2026 में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत।*

दिनांक 28.09.2026 को वादी सुनील सोनकर पुत्र दिनेश सोनकर, निवासी ग्राम गम्भीरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 27.09.2026 को समय करीब 16.00 बजे *ठेला लगाने की बात* को लेकर विपक्षीगण भोनू सोनकर, दीपक सोनकर व उनके भांजे लालू सोनकर द्वारा एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे एवं लोहे की रॉड से उसके भाई कन्हैया सोनकर के साथ मारपीट की गयी तथा जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट एवं गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-234/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस बनाम भोनू सोनकर आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 29.09.2026 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह का0 धीरज सिंह, का0 सोनू यादव, का0 अभिनव त्रिपाठी, का0 अंकित एवं का0 नोमान अख्तर द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 13.30 बजे गम्भीरपुर क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1. भोनू सोनकर पुत्र रामवृक्ष सोनकर, निवासी गम्भीरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।

2. लालू उर्फ विपिन सोनकर पुत्र लालधर सोनकर, निवासी भीरा, थाना घोषी, जनपद मऊ, उम्र करीब 19 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0-234/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 अभिषेक सिंह, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

2. का0 धीरज सिंह, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

3. का0 सोनू यादव, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

4. का0 अभिनव त्रिपाठी, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

5. का0 अंकित, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

6. का0 नोमान अख्तर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button