जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कूल जा रही वैन को कार ने मारी टक्कर
Horrific road accident in Jabalpur, school going van hit by car
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर, गढ़ा पुरवा रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही बच्चों से भरी वैन को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 5 से 6 बच्चे घायल हुए हैं। सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर के बाद वैन के पलटने का दृश्य दिखाई दे रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



