Jabalpur news:PTC बटालियन के सामने खौफनाक वारदात,अज्ञात बदमाशों ने फेंके सूअरमार बम,एक फटा, दो जिंदा बरामद
Jabalpur News: Horrific incident in front of PTC Battalion, unknown miscreants threw pig-killing bombs, one exploded, two found alive.

Jabalpur news,
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बटालियन के सामने स्थित रामनगर क्षेत्र में देर रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है। रांझी थाना क्षेत्र रामनगर में स्थित एक चाय-पान की दुकान को निशाना बनाते हुए देर रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने बमबारी की।दुकान मालिक विभेश गुप्ता के अनुसार, वे रोजाना की तरह रात में दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। देर रात उन्हें एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। सुबह जब उन्होंने दुकान पर जाकर देखा, तो वहां बम के अवशेष मिले और साथ ही दो जिंदा सूअरमार बम भी बरामद हुए।
गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस बमबारी का मुख्य उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाना था। थाना प्रभारी रांझी उमेश गोहलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनगर क्षेत्र में चाय-पान की दुकान पर देर रात बमबारी की घटना हुई है। तीन में से एक बम का विस्फोट हुआ, जबकि दो सूअरमार जिंदा बम मौके से मिले हैं। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया पीड़ित विभेश गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया गया है, लेकिन पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। दहशत फैलाने के मकसद से यह वारदात की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



