Azamgarh News:अयोध्या की रामलीला में रावण की भूमिका से बनाई पहचान,
बरदह में रावण के किरदार का दमदार अंदाज, पहुंचे विनय सिंह
अयोध्या की रामलीला में रावण की भूमिका से बनाई पहचान, रवि किशन, मनोज तिवारी और हेमा मालिनी समेत कई दिग्गजों संग कर चुके हैं मंचन
बरदह, आजमगढ़
अयोध्या की चर्चित रामलीला में रावण का प्रभावशाली किरदार निभाने वाले जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के बीसलपुर गांव निवासी अभिनेता विनय सिंह का निजी कार्यक्रम के सिलसिले में जाते समय बरदह बाजार में आगमन हुआ। इस दौरान उनकी मुलाकात बरदह रामलीला समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से हुई। दोनों के बीच रामलीला मंचन और आगामी आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विनय सिंह रामलीला मंचन के क्षेत्र में अपनी दमदार आवाज और अभिनय के लिए चर्चित हैं। वह अयोध्या में आयोजित होने वाली रामलीला में रावण की भूमिका निभा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी समेत कई चर्चित कलाकारों के साथ मंच साझा किया है।
बताया गया कि इस बार दिल्ली में आयोजित होने वाली रामलीला में भी विनय सिंह रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहां वह रवि किशन और मनोज तिवारी समेत अन्य कलाकारों के साथ मंचन करेंगे। दिल्ली में होने वाले इस मंचन को लेकर क्षेत्र में भी उनके परिचितों और रामलीला से जुड़े लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।
बरदह में हुई मुलाकात के दौरान विनय सिंह और बरदह रामलीला समिति अध्यक्ष ने स्थानीय स्तर पर रामलीला मंचन को और बेहतर बनाने, कलाकारों को प्रोत्साहित करने तथा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को भव्य स्वरूप देने पर भी चर्चा की। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने विनय सिंह से रामलीला मंचन के अनुभवों के बारे में जानकारी ली और उनके आगामी दिल्ली मंचन के लिए शुभकामनाएं दीं परिचितों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बरदह रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों से उनकी मुलाकात हुई, जिसमें रामलीला मंचन, अभिनय और आगामी धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विनय सिंह अपनी दमदार आवाज, संवाद अदायगी और प्रभावशाली अभिनय के लिए रामलीला मंचन में चर्चित हैं। अयोध्या की रामलीला में रावण की भूमिका निभाकर उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। वह रवि किशन, मनोज तिवारी और हेमा मालिनी समेत कई चर्चित कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं।
बताया गया कि इस बार दिल्ली में आयोजित होने वाली रामलीला में भी विनय सिंह रावण की भूमिका में नजर आएंगे। दिल्ली के मंच पर वह रवि किशन और मनोज तिवारी समेत अन्य कलाकारों के साथ अभिनय करेंगे। उनके आगामी मंचन को लेकर बरदह क्षेत्र में भी रामलीला से जुड़े लोगों और परिचितों में उत्सुकता है।
बरदह में हुई मुलाकात के दौरान स्थानीय रामलीला मंचन को और बेहतर बनाने, प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित करने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को भव्य स्वरूप देने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। मौजूद लोगों ने विनय सिंह से रामलीला के मंचन अनुभवों की जानकारी ली और उनके आगामी दिल्ली मंचन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विनय विश्वकर्मा, अंकित तिवारी, विवेक तिवारी, राकेश राय, विजय सिंह, विपिन शुक्ला और गोविंद मोदनवाल नियामत अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



