Azamgarh News;गांधी जयंती पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, बच्चों से किया संवाद

गांधी जयंती पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, बच्चों से किया संवाद

लालगंज आजमगढ़

गांधी जयंती के अवसर पर लालगंज तहसील परिसर में एसडीएम नेहा मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज, नायब तहसीलदार कनक सिंह, गौरव प्रताप सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय कटघर लालगंज के बच्चों से संवाद करते हुए एसडीएम नेहा मिश्रा ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को गांधी जी के विचारों और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि गांधी जयंती केवल स्मरण करने का दिन नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता जैसे विचारों को अपने जीवन में अपनाने का अवसर भी है। बच्चों को राष्ट्र के इन महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को लड्डू, चॉकलेट और बिस्किट वितरित कर गांधी जयंती मनाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button