Azamgarh News:मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*

*थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक- 02.10.2026*
मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
*🔹 घटना में प्रयुक्त लोहे का राड अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद।*
दिनांक 30.09.2026 को *वादी श्री पवन सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सपनहर रुद्रपुर, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़* द्वारा थाना मेंहनगर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त उमेश राजभर पुत्र बुद्धू राजभर, निवासी ग्राम सपनहर रुद्रपुर, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा गुड्डी राजभर पत्नी बेचन राजभर एवं बेचन राजभर पुत्र कुद्दू राजभर के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी व लोहे के राड से मारपीट की गयी तथा जान से मारने की धमकी दी गयी। घटना में दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0-337/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।
वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्रवाई के क्रम में दिनांक 02.10.2026 को उ0नि0 तुषार त्रिपाठी मय हमराह का0 अजय राय एवं का0 आलोक सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर *वांछित अभियुक्त उमेश राजभर पुत्र बुद्धू राजभर, उम्र करीब 28 वर्ष* को *राजघाट पुलिया, थाना मेंहनगर* से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त *एक अदद लोहे का राड* बरामद किया गया।
*आपराधिक इतिहास-*
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-171/2021 धारा 363/366/376 भादवि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना रानी की सराय तथा वर्तमान मु0अ0सं0-337/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस, थाना मेंहनगर में अभियोग पंजीकृत है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 तुषार त्रिपाठी मय हमराह का0 अजय राय एवं का0 आलोक सिंह, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।



