Azamgarh News:जान से मारने की नियत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

*थाना- गम्भीरपुर, जनपद- आजमगढ़*

जान से मारने की नियत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 20.08.2026 को वादी ध्यानचन्द पुत्र बलई प्रजापति निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 19.08.2026 की रात्रि करीब 20:00 बजे बच्चों को डांटने की बात को लेकर उसके बड़े भाई जयराम प्रजापति एवं भतीजे सचिन प्रजापति द्वारा वादी व उसके परिवार के साथ गाली-गलौज की गई। मना करने पर सुग्रीव प्रजापति द्वारा बाँस के मोटे डण्डे से वादी एवं उसकी पुत्री तमन्ना के सिर पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 209/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/117(2) बीएनएस बनाम 1. सुग्रीव प्रजापति 2. जयराम प्रजापति 3. सचिन प्रजापति निवासीगण ग्राम परशुरामपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण-*

आज दिनांक 02.10.2026 को उ0नि0 सूरज चौधरी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सुग्रीव प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को कस्बा परशुरामपुर मोड़ से समय करीब 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

01. सुग्रीव प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति, निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0 209/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/117(2) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 सूरज चौधरी, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

2. का0 धीरज सिंह, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

3. का0 सोनू यादव, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button