Azamgarh News:मंजूषा नदी में नहाने गए चार बच्चे, एक किशोर डूबा, छह घंटे बाद भी नहीं चला पता
मंजूषा नदी में नहाने गए चार बच्चे, एक किशोर डूबा, छह घंटे बाद भी नहीं चला पता
छह घंटे तक तलाश में जुटी रही प्रशासन की टीम, गांव में मचा हड़कंप
आजमगढ़। जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के सजनी ग्राम सभा में शुक्रवार को मंजूषा नदी में नहाने गए चार बच्चों में से एक 13 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, सजनी ग्राम सभा के चार बच्चे मंजूषा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक 13 वर्षीय किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे की तलाश शुरू की और प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलने पर प्रशासन, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब छह घंटे तक नदी में बच्चे की तलाश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल पाया था।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। परिजन और ग्रामीण बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन और बचाव दल की ओर से तलाश जारी है।



