आजमगढ़:बिलरियागंज बाजार के धर्मेंद्र गुप्ता ने भाजपा नेता सहजानंद राय का किया जोरदार स्वागत और व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत

Azamgarh: Dharmendra Gupta of Bilariaganj market gave a warm welcome to BJP leader Sahajanand Rai and made him aware of the problems of the traders.

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज, आजमगढ़,

आजमगढ़ जिला के लाटघाट बाजार में एक भोज में सम्मिलित होने आए भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का जहां लाटघाट वासियों ने जोरदार स्वागत किया ।वहीं बिलरियागंज बाजार से पहुंचे धर्मेंद्र गुप्ता ने भी उन्हें पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया । साथ ही साथ उन्होंने बिलरियागंज के साथ-साथ जिले के व्यापारियों की समस्याओं से उनको अवगत कराया। धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने सहजानंद राय जी से बताया कि किस तरह से छोटे-मोटे गरीब व्यापारियों को व्यापार से संबंधित अधिकारी तंग और परेशान करते हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी बदनाम होती है। क्योंकि काम तो मनमानी का अधिकारी और कर्मचारी करते हैं आरोप सीधे सरकार पर आता है कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है जिसकी कहीं सुनवाई नहीं है ।उन्होंने कहा कि मैं अपने स्तर से हर संभव समस्याओं को निपटाने का प्रयास तो करता ही करता हूं साथ ही साथ आप लोग सटीता में बैठे हैं अगर थोड़ी सी नजर घुमा देंगे तो हमारे व्यापारियों का उद्धार हो जाएगा।

धर्मेंद्र गुप्ता की बातों को सुनकर सहजानंद राय ने उन्हें विश्वास दिलाया कि हम अपने सरकार के माध्यम से हर संभव व्यापारियों की हर समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे ।यदि हमारे सरकारी कर्मचारी किसी के साथ मनमानी करते हैं तो बक्से से नहीं जाएंगे साथ ही साथ हम सत्य का साथ देंगे। यदि व्यापारी गलत होगा तो उसे भी समझने का प्रयास करेंगे। और अधिकारी कर्मचारी गलत होगा तो उसे डबल दंडित करेंगे क्योंकि हम उनसे कह रहे हैं मीडिया के माध्यम से ऐसे व्यापारी और अधिकारियों को कि वह अपने अंदर सुधार लाएं और अधिकारी यदि किसी व्यापारी को कहीं गलती पकड़ता है तो उसे एक दो बार समझा कर छोड़ दें और जो भी बात कहना हो समाचार पत्र के माध्यम से व्यापारियों को सूचित करें ना कि दुकान पर जाकर उन्हें तंग करें साथ ही साथ संविधान के अनुसार चलने का प्रयास करें जिससे सरकार का मान सम्मान बना रहे सरकार की बदनामी कतई बर्दाश्त नहीं है चाहे वह अधिकारी हो या कर्मचारी। हमारा कार्यकर्ता ही क्यों हो।क्यों कि जब तक हम सच्चे दिल से समाज सेवा नहीं करेंगे तब तक कोई हमारा साथ देने वाला नहीं है। तो व्यापारी भी इस समाज के एक महत्वपूर्ण अंग है जो दूर दराज से जरूरतमंद सामानों को लाकर क्षेत्र की जनता को अवेलेबल करते हैं और उसे अपने परिवार का गुजारा करते हैं यह व्यापारियों का ही योगदान है कि हम समय से तेल लकड़ी धनिया राशन अन्य चीज बड़े आसानी से अपनी बाजारों में पाए जाते हैं। यदि व्यापारी नहीं होता तो हमें इन सामानों के लिए दर-दर भटकना पड़ता हम धन्यवाद देंगे उन व्यापारियों का जो अपनी दुकान के माध्यम से क्षेत्र की जनता का भरण पोषण कर रहे हैं उचित मूल्य के साथ और भावीश्य में भी जनता की सेवा करते रहेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button