आजमगढ़:लाटघाट बाजार में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का आम जनता व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Azamgarh: State Minister Sahajanand Rai was given a warm welcome by the general public and workers at the central office of the Bharatiya Janata Party in Latghat market.
रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज आजमगढ़
आजमगढ़ जिला के सगड़ी तहसील अंतर्गत स्थित लाटघाट बाजार में भारतीय जनता के केंद्रीय कार्यालय पर प्रदेश मंत्री सहजानंद राय का क्षेत्र की जनता व भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी ने फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर मीडिया के तवालों का जवाब देते हुए भाजपा के मंत्री सहजानंद राय ने कहा कि हम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और आम जनता को घूम घूम करके बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में अपने किए हुए कार्य के दम पर और आम जनता को न्याय देने के दम पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इसके लिए हमारे पार्टी के कार्यकर्ता रीढ़ कीहड्डी हैं।
जो पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाते हैं और उसका लाभ दिलाते हैं। हम उन्ही कार्यकर्ताओं और जनता को विश्वास और भरोसा दिलाने आए हैं कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता की समस्याओं को दूर किया है, लोगों के सही कामों को सही तरीके से किया है, गरीबों को महिलाओं को यतीम को, मजदूरों को न्याय देने का काम किया है कहीं ना कहीं गरीब मजदूरों को काम देने का भी कार्य किया है। बेरोजगारों के हाथ में रोजगार देने का कार्य किया है इस दम पर हम फिर एक बार देश और प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। और बनाएंगे इसके लिए हम लाटघाट की आम जनता को पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारी और पत्रकारों का भी धन्यवाद व्यक्त करेंगे जो समय-समय पर हमारे साथ चलते हैं ।और हमारे कारनामों को समाचार और इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनता व सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं।



