Mau news:दो अक्टूबर के अवसर पर सीएचसी घोसी के प्रांगण में आयोजित हुआ स्वास्थ्य कैम्प 

Mau News: Health camp organized in the premises of CHC Ghosi on the occasion of 2nd October.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसीमऊ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के प्रांगण में गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। ध्वजारोहण के बाद आयोजित स्वास्थ्य कैम्प में 82 मरीजों की जांच की गई। साथ ही साफ सफाई के साथ स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ एच0 के0 पंकज ने कहा की स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के साथ साफ सफाई पर ध्यान रखना जरूरी है। आप सभी अपने घर के आस पास गंदगी के साथ बरसात आदि के पानी को देर तक इकठ्ठा न होने दें। इससे जीवाणु के साथ रोगजनित मच्छरों के पैदा होने का बड़ा खतरा होता है। आप सभी अपने परिवार को स्वस्थ रखें और साफ सफाई रखे यही गांधीजी एवं शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर, डॉ मनीष राय,साबिर फार्मासिस्ट, पम्मू , जुगेश निषाद, आनन्द सोनकर, एजाज अहमद आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button