घोसी तहसील में सीआरओ व एसडीएम की अध्यक्षता में 62शिकायतों में से 6का निस्तारण
In Ghosi tehsil, 6 out of 62 complaints were resolved under the chairmanship of CRO and SDM.
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:घोसी।मऊ। घोसीतहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य राजस्वअधिकारी अजयकुमारत्रिपाठी की अध्यक्षता एवं एसडीएम अशोककुमारसिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कुल 62 मामले सामने आए जिनमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 33 मामले रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग के 18, ब्लॉक के छह, नगर पंचायत का एक तथा अन्य विभागों से संबंधित चार मामले शामिल रहे। मौके पर निस्तारित मामलों से संबंधित फरियादियों को राहत मिली, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समय से गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों को त्वरित न्याय और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता के रूप में न किया जाए बल्कि आवश्यकतानुसार मौके पर जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने पर जोर दिया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें इसके लिए संबंधित अधिकारी अपने स्तर से प्रभावी कार्रवाई करें। गांव की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निस्तारण की कोशिश करें, जिससे फरियादी एवं आप सभी का समय बचे।संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ घोसी सतेंद्र भूषण तिवारी, तहसीलदार अनीश सिंह, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव, नगर पंचायत ईओ अनिल कुमार, एसडीओबिजली इंद्रबहादुरमौर्या,एसआई श्रीप्रकाश सिंह,पूर्तिनिरीक्षक अश्वनीश्रीवास्तव, कानूनगो मतीनखान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



