Jaunpur news:ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर

Jaunpur news: Bike rider dies after being hit by tractor-trolley, woman critical

जौनपुर।बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव में राजा ढाबा के पास रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर गौरमाफी निवासी भारत लाल का 27 वर्षीय पुत्र महेन्द्र कुमार गौतम रिश्ते की चाची मनीता देवी पत्नी राजेश गौतम के साथ बाइक से नौपेड़वा की ओर जा रहा था। दोनों एक रिश्तेदार की मौत की सूचना पर वहां जा रहे थे।

राजा ढाबा के पास आगे चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक वाहन को दाईं ओर मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में महेन्द्र कुमार गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।सूचना पर पहुंची बक्शा पुलिस ने घायल महिला को नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button