जौनपुर:सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, मची सनसनी
Jaunpur: Body of an unknown youth found on the roadside, created sensation
जौनपुर।शाहगंज थाना क्षेत्र के ताखा पूरब गांव के पास चिरैया मोड़-कटार मार्ग पर रविवार को सड़क किनारे करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शव की पहचान होने के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।



