घोसी में शांति कमेटी की बैठक में अधिकारियों ने त्यौहारों को शांति सौहार्द के साथ मनाने की अपील की 

In the peace committee meeting in Ghosi, officials appealed to celebrate the festivals with peace and harmony.

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के प्रांगण में सीओ,तहसीलदार ,कोतवाल की उपस्थिति में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देशों से अवगत कराते सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील किया। बैठक में घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने बाइब्रेटर तेज आवाज डीजे पर रोक लगाने की मांग किया। अन्य ने साफ सफाई, बिजली के लटकते तारों को ठीक करने की मांग किया। पूजा पंडालों के आस पास साफा सफाई, पड़े कूड़ा आदि के निस्तारण की मांग की गई।

सीओ सतेन्द्रभूषण तिवारी ने कहा कि आप सभी पुलिस का सहयोग करे। कोई भी नई परम्परा कायम नहीं करे।त्यौहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। अफवाहों पर ध्यान न दें। निर्देश दिया कि तेज ब्राइबेटर आवाज वाले डीजे पर कार्यवाही करें।

तहसीलदार अनीश सिंह ने कहा कि त्यौहारों पर फूहड़ गीत न बजाए। बिना अनुमति के कोई मूर्ति स्थापना, अन्य कार्यक्रम न करें। कोई भी बात संदिग्ध दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। नगर पंचायत के ईओ साफा सफाई को लेकर विशेष कार्यक्रम चलाए।

कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने कहा कि आप सभी एक दूसरे का सहयोग करते हुए सौहार्द बनाए रखें। पूजा स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ आग बुझाने मे हेतु पर्याप्त व्यवस्था रखे। कोई भी धार्मिक पोस्ट को सोच समझ कर ही फॉरवर्ड करे।आगामी त्योहारों नवरात्रि, पितृपक्ष पर्व को आप सभी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए। इस अवसर पर तहसीलदार अनीशसिंह,सीओ सतेन्द्रभूषण तिवारी,कोतवाल रविन्द्रनाथराय, अवरअभियंता माजिद,अमिला चेयरमैन डा रामजतन,घोसीचेयरमैन मुन्नागुप्ता,घोसीसंघर्षसमिति अध्यक्ष अरविन्दपाण्डेय,गुड्डनश्रीवास्तव, अमितआर्य,सुधीरश्रीवास्तव,पज्जू मिश्रा,हरेंद्रयादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button