आजमगढ़:हम एक ऐसा समाज बनाना चाहते हैं,जहां लोग निस्वार्थ एक दूसरे की मदद करें
बड़ा गांव में आयोजित मानव सेवा ट्रस्ट के आयोजित कार्यक्रम में बोले ज़ाकिर हुसैन

फूलपुर (आजमगढ़)5 अक्टूबर
रिपोर्टर कहकशां परवीन
अल फलाह ब्लड ग्रुप का उद्देश्य लोगों के अंदर से रक्तदान का डर निकालना है। हम एक ऐसी सोच पैदा करना चाहते हैं,एक ऐसा समाज बनाना चाहते हैं,जहां लोग निस्वार्थ एक दूसरे की मदद करें। इन बातों का ज़िक्र अल फलाह ब्लड ग्रुप संस्थापक ज़ाकिर हुसैन ने 4 बड़ा गांव शाहगंज में आयोजित मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में एक सम्मान समारोह में किया।इस अवसर पर ज़ाकिर हुसैन ने मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक हुसैन हैदर और उनकी टीम के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अल फलाह समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हुसैन हैदर,शाहगंज विधानसभा से बसपा प्रत्याशी जुल्फिकार गामा के भाई सोहराब सिद्दीकी,अल फलाह के शम्स तबरेज़,अल फलाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्माईल शेख, यासिर पठान, मुहम्मद अरमान, मुहम्मद काशिफ, एसाम खान,अली गदेरी, मौलाना अब्बास जैदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



