पती का देख बवाल, जनता ने उठाया सवाल?,क्या कहा जाए पति वर्ता य धोखा 

होटल से युवक के साथ निकली पत्नी को देखकर पति ने किया हंगामा, बोली- ‘हम सिर्फ घूमने निकले थे

रिपोर्टर रोशन लाल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर में होटल से चेक-आउट करने के बाद एक महिला को दूसरे युवक के साथ देखकर उसके पति ने जमकर हंगामा कर दिया। पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद होटल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला, उसके पति तथा साथ मौजूद युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, शोएब को काफी समय से अपनी पत्नी अलीना पर शक था। बताया जा रहा है कि अलीना चांदपुर स्थित होटल पंचवटी में नोएडा निवासी युवक अर्पण नाहिवाल के साथ रुकी थी। इसी दौरान शोएब भी होटल पहुंच गया। जैसे ही अलीना और अर्पण होटल से चेक-आउट कर बाहर निकले, शोएब ने दोनों को रोक लिया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर शोएब गुस्से में आ गया और मौके पर ही विवाद शुरू कर दिया।

होटल के बाहर जुटी भीड़

देखते ही देखते होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शोएब ने अपनी पत्नी पर देह व्यापार में शामिल होने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और तीनों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान अलीना ने पति के आरोपों को खारिज कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि अर्पण नाहिवाल उसका दोस्त है और दोनों “सिर्फ घूमने के लिए चांदपुर आए थे।” अलीना के मुताबिक, होटल से चेक-आउट करने के बाद उसके पति ने उन्हें रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया।

पति आरोपों पर कायम, पुलिस कर रही जांच

वहीं, शोएब अपने लगाए आरोपों पर कायम बताया जा रहा है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड और वहां उपलब्ध अन्य जानकारी भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला और युवक होटल में कब पहुंचे थे और उनके ठहरने की वास्तविक स्थिति क्या थी।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button