जबलपुर:किसानों के भुगतान को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन
ट्रैक्टर रोके जाने के आरोप पर घंटाघर में धरना
जबलपुर में किसानों के लंबित भुगतान को लेकर करणी सेना परिवार और भारतीय किसान संघ का विरोध प्रदर्शन जारी है। घंटाघर में धरने पर बैठे पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मझौली तहसील में हुए कथित घोटाले के चलते कई वास्तविक किसानों का पिछले कई वर्षों से भुगतान अटका हुआ है। करणी सेना परिवार के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान ने कहा कि ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रशासन ने कई स्थानों पर ट्रैक्टर और वाहनों को रोककर किसानों को प्रदर्शन से रोकने का प्रयास किया, जिससे किसान नाराज हैं। वहीं भारतीय किसान संघ के मझौली तहसील प्रतिनिधि वीरेन्द्र पटेल ने दावा किया कि 174 किसान करीब 10 महीने से गेहूं के भुगतान के लिए भटक रहे हैं और धान का भुगतान भी लंबित है। संगठनों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए जांच में निर्दोष पाए गए किसानों का भुगतान तत्काल जारी करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर से कार्यकर्ता जुटाकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बाइट वीरेंद्र पटेल भारती किसान संघ
बाइट दीपक सिंह चौहान करणी सेना
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



