Azamgarh News:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस चौकी गोसाई की बाजार में फीता काटकर जनसुनवाई कक्ष, चौकी प्रभारी कक्ष एवं जीर्णोद्धार किए गए चौकी परिसर का किया गया उद्घाटन

*दिनांकः 10.10.2026 | थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस चौकी गोसाई की बाजार में फीता काटकर जनसुनवाई कक्ष, चौकी प्रभारी कक्ष एवं जीर्णोद्धार किए गए चौकी परिसर का किया गया उद्घाटन।*
*🔹 उद्घाटन के उपरांत चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण।*
*🔹 थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर सुनीं उनकी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण हेतु दिए निर्देश।*
➡️ आज दिनांक 10.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा थाना गम्भीरपुर अन्तर्गत पुलिस चौकी गोसाई की बाजार पर सर्वप्रथम फीता काटकर जनसुनवाई कक्ष, चौकी प्रभारी कक्ष एवं जीर्णोद्धार किए गए चौकी परिसर का उद्घाटन किया गया।
➡️ उद्घाटन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चौकी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का नियमानुसार, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ इस अवसर पर थाना प्रभारी गम्भीरपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



