Azamgarh News:थाना समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने थाना रानी की सराय पर सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।*

*दिनांकः 10.10.2026 | जनपद आजमगढ़*
*🔹 थाना समाधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने थाना रानी की सराय पर सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।*
*🔹 थाना रानी की सराय के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान साइबर थाना, साइबर सेल, थाने की साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क, आवासीय बैरक एवं निर्माणाधीन भवन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा।*
*🔹 थाना निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने पुलिस बल के साथ कस्बा रानी की सराय में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*
➡️ आज दिनांक 10.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* एवं नायब तहसीलदार सदर अग्निवेश मिश्रा द्वारा थाना रानी की सराय पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए आपसी समन्वय के साथ उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार प्रभावी समाधान करने तथा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ थाना समाधान दिवस के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना रानी की सराय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साइबर थाना, साइबर सेल, थाने की साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क, आवासीय बैरक, निर्माणाधीन भवन एवं नवीन भवन के बेसमेंट सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, थाना परिसर में साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ थाना निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना रानी की सराय पुलिस बल के साथ कस्बा रानी की सराय में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को नियमित पैदल गश्त करने, क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



