Azamgarh News:मांगे न माने जाने से नाराज आशाओं ने सीएचसी पर किया विरोध प्रदर्शन, बुधवार से कलम बंद हड़ताल 

मांगे न माने जाने से नाराज आशाओं ने सीएचसी पर किया विरोध प्रदर्शन, बुधवार से कलम बंद हड़ताल

अहरौला।मंगलवार को आशाओं ने सीएचसी पर आशा संघ की ब्लॉक अध्यक्ष बृजबाला सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर बुधवार से कलम बंद हड़ताल करने का फैसला किया है मागें पूरी होने पर ही हड़ताल खत्म होगा। बताते चले आशा संघ की अहरौला ब्लॉक अध्यक्ष बृजबाला सिंह ने बताया की प्रदेश की सभी आशाओं को लखनऊ वार्ता के लिए बुलाया गया था आशाओं की पहले से ही कुछ मांगे लंबीत थी जिसमें राज्य कर्मचारी का दर्जा और उनके समस्त मानदेय को एक मुश्त खाते में भेजने की मांग थी आशाओं ने बताया कि लखनऊ में इसी संबंध में बुलाया गया था लेकिन उन की वार्ता विफल रही आशा संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आशाओं ने कलम बंद हड़ताल करने का ऐलान किया है और जब तक हमारी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक कलम बंद हड़ताल पर आशाएं रहेगी बृजबाला सिंह ने बताया कि आज सीएचसी अधीक्षक डॉ.शिवकुमार यादव को हम लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौपा है और बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा जायेगा। इस मौकेपर रीना उपाध्याय, दुर्गावती, गीता, नीता सिंह, प्रियंका, कामिनी, अंजुला, कुसुम, विमल चौरसिय, उर्मिला, ममता, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button