Azamgarh news :अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु व्यापक अभियान संचालित
अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु व्यापक अभियान संचालित

जनपद के 26 थानों में 92 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 3,209 महिला-पुरुषों को किया गया जागरूक; एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 1,019 व्यक्तियों की चेकिंग तथा स्टंटबाजी करने वाले 58 वाहनों का चालान
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री पंकज श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत दिनांक 13.10.2026 को जनपद में व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।
महिला पुलिस आरक्षियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत यातायात निदेशालय के सहयोग से महिला पुलिस आरक्षियों एवं एनसीसी की महिला कैडेट्स द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहा, अग्रसेन चौराहा सहित जनपद के प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन कराया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया। इस पहल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।
जनपद के 26 थानों में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के समस्त 26 थानों में नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 181, 112, 102 एवं 108 के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 (POSH Act) के संबंध में भी जागरूक किया गया।
अभियान के अंतर्गत की गई प्रमुख कार्रवाई
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद में संचालित अभियान के दौरान निम्नलिखित कार्रवाई की गई—
1. जनपद के 26 थानों में कुल 92 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
2. कुल 52 ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में 2,264 महिलाएं/बालिकाएं तथा 945 पुरुषों सहित कुल 3,209 लोगों ने प्रतिभाग किया।
3. जागरूकता के लिए 1,387 प्रिंटेड सामग्री एवं 20 ऑनलाइन सॉफ्ट कॉपी वितरित की गईं।
4. सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वाले 58 वाहनों का चालान किया गया।
5. एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 72 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 1,019 व्यक्तियों की जांच की गई तथा 85 व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।
6. कुल 266 प्राइवेट टैक्सी/वाहनों की चेकिंग कर उनका सत्यापन किया गया।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।



