आजमगढ़:दुर्गा पूजा विसर्जन और मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया विसर्जन घाट व मेला स्थलों का निरीक्षण

Azamgarh: Administration alert regarding Durga Puja immersion and fair, SDM Neha Mishra inspected the immersion ghat and fair sites.

आजमगढ़ लालगंज आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और क्षेत्र में लगने वाले मेलों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने आज रविवार, 19 अक्टूबर को विसर्जन स्थल और मेला स्थलों का स्पॉट इंस्पेक्शन किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम नेहा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि

नंदी भौजी, श्रीरामगंज के पास ग्राम उबारपुर लखमीपुर स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहाँ दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने घाट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, लाइटिंग और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रहेगी।आज मेले का जायजा लेते हुए दिनांक 19 अक्टूबर को मई खरगपुर श्रीरामगंज हाईवे पर लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं का भी उन्होंने जायजा लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के निर्देश दिए।गोसाई बाजार मेले को लेकर विशेष तैयारी एसडीएम ने बताया कि कल दिनांक 20 अक्टूबर को कस्बा गोसाई की बाजार में लगने वाला मेला अति महत्वपूर्ण है। इस मेले में लगभग 12 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, महिला सुरक्षा और अग्निशमन की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। एसडीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सभी कार्यक्रम संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।इस मौके पर तहसीलदार लालगंज समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button