मऊ:एसडीएम ने मूर्ति विसर्जन को लेकर दोहरीघाट में रामघाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश
घोसी तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट स्थित रामघाट पर तैयारियों का लिया जायजा
ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव
MauNews:घोसी।दोहरीघाट। नवरात्रि में स्थापित मां दुर्गा सहित अन्य देवताओं की मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने को लेकर एसडीएम अशोककुमारसिंह ने दोहरीघाट स्थित रामघाट मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पंचायत, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मूर्ति विसर्जन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा, गोताखोरों आदि की व्यवस्था हो।
रामघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और आवागमन को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क है। एसडीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने और विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
हर प्वाइंट पर रहेगी पुलिस की नजर:
एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सभी निर्धारित प्वाइंटों पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाय। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
यातायात व्यवस्था के लिए रूट निर्धारित:
उपस्थित पुलिस अधिकारी से कहा कि आमजन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात के लिए जो रूट निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य विसर्जन के दौरान आवागमन को सुचारु बनाए रखना और अनावश्यक जाम की स्थिति से बचना है। आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
प्रशासन की प्राथमिकता मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।



