जबलपुर:लड़कियों के आने-जाने और नशे में होने का दावा, वायरल वीडियो पर भरत सोनी ने उठाए सवाल

मुस्कान प्लाजा बी ब्लॉक में कुत्ते को लेकर विवाद, भरत सोनी ने एसपी को सौंपे सीसीटीवी फुटेज


जबलपुर के विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्कान प्लाजा के बी ब्लॉक में कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। मामले में भरत सोनी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे। भरत सोनी का दावा है कि इन फुटेज में कुछ लड़कियां नशे की हालत में आती-जाती दिखाई दे रही हैं और संबंधित स्थान पर उनका लगातार आना-जाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़कियों के आने-जाने और कथित हंगामे का विरोध करने पर उनकी पत्नी को विवाद में घसीटा गया तथा बेसबॉल के बल्ले वाले वायरल वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया। भरत सोनी के मुताबिक, उनके बेटे के साथ हुई घटना के बाद उन्होंने संबंधित कुत्ते का इलाज करवाया था और अब कुत्ता स्वस्थ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 16 तारीख को आकाश मिश्रा ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की, जिसकी शिकायत विजयनगर थाने और एसपी कार्यालय में दर्ज कराई गई है। भरत सोनी ने कहा कि इंसान की जिंदगी ज्यादा जरूरी है और एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सीसीटीवी फुटेज की जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button