फरिहां का मेला 3 नवंबर को, बिरहा के शानदार मुकाबले में जुटेंगे कलाकार
निजामाबाद (आजमगढ़)। आजमगढ़ जिले की निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत फरिहां बाजार में आगामी 3 नवंबर को मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसकी जानकारी श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री बालगोविंद यादव ने दी।मेले के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बिरहा के शानदार मुकाबले का भी आयोजन किया जाएगा। इस मुकाबले में देवरिया के प्रसिद्ध बिरहा कलाकार धर्मेंद्र सोलंकी और गाजीपुर के काशी नाथ अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।आयोजकों को उम्मीद है कि मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग पहुंचेंगे और बिरहा के इस मुकाबले का आनंद उठाएंगे। फरिहां बाजार में मेले को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।



