जबलपुर:संलदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Jabalpur: Body of a youth found under suspicious circumstances, police begins investigation

जबलपुर:पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम चकमा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, मृतक के चाचा संजू कोल ने बताया कि उनका भतीजा अभिषेक कोल रात को लगभग 8 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया था। अगली सुबह देखने पर वह कमरे में फंदे पर लटका हुआ मृत पाया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पनागर पुलिस ने थाना में मर्ग कायम कर लिया है और मामले को जांच तथा पंचनामा कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
कमरे की कम ऊंचाई (लगभग 3 से 3.5 फीट) और मृतक की स्थिति को लेकर उठ रहे सवालों पर पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों द्वारा मृत्यु का जो भी कारण बताया जाएगा, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



