लालगंज में विशेष अभियान दिवस पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ कार्यों का लिया जायजा
SDM Neha Mishra inspected booths on the special campaign day in Lalganj, took stock of BLO work.
आजमगढ़:निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा द्वारा विशेष अभियान दिवस (Special Campaign Day) के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 351-लालगंज के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया।एसडीएम ने बूथ संख्या 150, 151, 152, 139, 140, 94, 95, 96, 219, 220 पर उपस्थिति दर्ज कराकर बीएलओ (BLO) के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान बीएलओ रजिस्टर का भौतिक सत्यापन किया गया तथा अधिकतम फॉर्म-8 भरने वाले मतदेय स्थलों की समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान केंद्र पर पहुंचे नए मतदाताओं के फॉर्म-6 तथा अस्पष्ट फोटो के सुधार हेतु फॉर्म-8 भरवाए गए। एसडीएम ने निर्देश दिया कि आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ मौजूद रहकर मतदाताओं की सहायता करें।उन्होंने अपील की कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, वे अपने निकटतम बूथ पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदार बनें।



