आजमगढ़:कुश्ती दंगल और गदा प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Azamgarh: Players from several districts showed their strength in the wrestling competition and mace competition.

आजमगढ़। जिले के कोलघाट स्थित बाबा मोहटी दास आश्रम में गुरु कोमल पहलवान के सम्मान में राष्ट्रीय पहलवान दीपक यादव व पप्पू यादव द्वारा विराट कुश्ती दंगल और गदा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, दिल्ली और वाराणसी से सैकड़ों महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, गुरु कोमल पहलवान, समाजसेवी रामचंद्र यादव और जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष राजेंद्र यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कुश्ती मुकाबलों में दिल्ली के साहिल और गाजीपुर के विशाल का मुकाबला बराबरी पर रहा। आजमगढ़ जिले की महिला कुश्ती में प्रीति यादव निवीं और जया स्टेडियम का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा, जबकि दिव्यांशु मोजरापुर ने आदर्श बौरहवा बाबा को पटखनी दी। भीम गदा प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया, जिसमें एक बार फिर राष्ट्रीय पहलवान बृजेश यादव ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 20 हाथ भांजकर भीम गदा प्रतियोगिता का खिताब जीता। गुरु कोमल पहलवान के सम्मान में आयोजित इस दंगल का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार करना तथा इस आयोजन को हर वर्ष निरंतर जारी रखना है। अंतरराष्ट्रीय पहलवान अभिमन्यु यादव ने बताया कि गुरु कोमल पहलवान के सैकड़ों शिष्यों में कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान शामिल हैं, जो आर्मी, नेवी, बीएसएफ और रेलवे जैसे विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। वही सदर विधायक ने गुरु कोमल पहलवान के जाने के बाद उनकी प्रतिमा स्थापित कराने का वादा किया है।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अवधेश यादव और प्रेमचंद यादव ने किया। इस दौरान ज्ञान शंकर यादव, विजय शंकर यादव, कैलाश यादव, रणवीर सिंह, रामवृक्ष यादव, अशोक यादव, अजीत यादव आदि जिले के वरिष्ठ पहलवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button