लालगंज में मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन और लिंगानुपात सुधार को लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा ने की बैठक
SDM Neha Mishra held a meeting in Lalganj regarding digitization of voter list and improvement of sex ratio.
लालगंज/आजमगढ़
आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र 351-लालगंज में एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में एईआरओ, सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के फॉर्म डिजिटाइजेशन, लिंगानुपात (जेंडर रेशियो) तथा निर्वाचक जनसंख्या अनुपात (ईपी रेशियो) में सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची से जुड़े फॉर्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मतदाता सूची में महिला एवं पुरुष मतदाताओं के लिंगानुपात की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने तथा ईपी रेशियो को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र 351-लालगंज में मतदाता सूची की गुणवत्ता में सुधार करना तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराना रहा।



