Azamgarh News:थाना गम्भीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी में संलिप्त 02 सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने वाले अभियुक्त जमील के बाएं पैर में लगी गोली।*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
*थाना–गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
थाना गम्भीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी में संलिप्त 02 सगे भाई गिरफ्तार, पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने वाले अभियुक्त जमील के बाएं पैर में लगी गोली।*
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, प्रतिबंधित पशु के अवशेष, लोहे का चापड़, मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा .315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 01 मिस कारतूस बरामद; गिरफ्तार अभियुक्त सलमान का पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास।*
दिनांक 25.10.2026 की रात्रि में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी मय पुलिस टीम थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा गोतस्करी एवं गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु भ्रमणशील थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सरसेना खालसा के कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस बेचने के बाद बचे अवशेषों को मोटरसाइकिल से अन्यत्र ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा खराटी से आवक मोड़ के पास घेराबंदी की गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा रोकने पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त जमील के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस टीम द्वारा घायल जमील तथा उसके साथी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु पीएचसी मुहम्मदपुर भेजा गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1. जमील पुत्र स्व. मोबिन, निवासी ग्राम लहबरिया सरसेना खालसा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 42 वर्ष। *(घायल)*
2. सलमान पुत्र स्व. मोबिन, निवासी ग्राम लहबरिया सरसेना खालसा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष।
* 10 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु के मांस एवं 01 प्रतिबंधित पशु के अवशेष।
* 01 लोहे का चापड़।
* 01 मोटरसाइकिल।
* 01 अवैध तमंचा .315 बोर।
* 02 खोखा कारतूस .315 बोर एवं 01 मिस कारतूस .315 बोर।
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आसपास घूमने वाले छुट्टा प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर सुनसान स्थानों पर ले जाते थे तथा उनका वध कर मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचने हेतु उपलब्ध कराते थे। मांस की बिक्री से प्राप्त धन को आपस में बांट लेते थे। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि मांस की बिक्री से प्राप्त धन से अवैध असलहा खरीदकर रखते थे, ताकि विरोध होने पर लोगों को डराकर मौके से भाग सकें। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के अन्य साथियों की संलिप्तता के संबंध में जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*1. अभियुक्त जमील पुत्र स्व. मोबिन*
* मु0अ0सं0 255/2026, धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5), 111 बीएनएस, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
2. अभियुक्त सलमान पुत्र स्व. मोबिन*
* मु0अ0सं0 255/2026, धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5), 111 बीएनएस, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
* मु0अ0सं0 140/2017, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
* मु0अ0सं0 206/2018, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोगः-*
1. थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 255/2026, धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5), 111 बीएनएस, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1. अमित कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष गम्भीरपुर।
2. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा।
3. उ0नि0 योगेश सरोज।
4. उ0नि0 विरेन्द्र कुमार यादव।
5. हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप।
6. का0 अजीत पटेल।
7. का0 हैदर अली।
8. का0 सुरेश कुमार राजभर।
9. का0 श्री कुमार।
10. का0 अभिनन्दन यादव।
11. का0 मिथिलेश यादव।
12. म0का0 स्वाति जायसवाल।
13. का0 कौश्तुभ कुमार।
14. का0 अन्तेश पाण्डेय।
15. का0 रमेश यादव एवं अन्य पुलिसकर्मी, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
**थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा गोतस्करी एवं गोकशी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है।**



